Asia Cup : आईपीएल 2022 का समापन हो चुका है, अब भारत और दक्षिण अफ्रीका एक साथ सीरीज खेल रही है। लेकिन आप पिछले 3-4 साल से चल रहे एशिया कप को कराने के लिए भी घोषणा हो चुकी है। इस बार यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होगा। वेन्यू के हिसाब से श्रीलंका को चुना गया है। पिछली बार 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ये खिताब जीता था। इस मुकाबले में वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में टकराएंगी।

Asia Cup : तय हुआ एशिया कप

पहले साल 2020 में एशिया कप का आयोजन होना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया था और इसे 2021 के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। 2021 में भी सामंजस्य स्थिति के कारण यह प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी। इसलिए अब 2022 में इसे कराने का निर्णय लिया गया है।

27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच होगा टूर्नामेंट:- एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एशिया कप के लिए 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच का समय चुना है। इसके अनुसार, एशिया कप 2022 जो कि T20 फॉर्मेट में होगा, 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच श्रीलंका में खेला जाएगा। वही दोनों क्वालीफायर 20 अगस्त को ही खेले जाएंगे।

Asia Cup

Asia Cup : सबसे ज्यादा भारत ने जीते एशिया कप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। पहली बार यह टूर्नामेंट यूएई में खेला गया था। अभी तक कुल 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है और 15वां संस्करण श्रीलंका में खेला जाएगा। जिसमें से 7 बार टीम इंडिया ने यह ट्रॉफी अपने नाम की है। जो कि किसी टीम के द्वारा सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। 2018 में लास्ट बार यह टूर्नामेंट खेला गया था तब रोहित शर्मा की कप्तानी में यह किताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया था।

आपको बता दें, भारतीय टीम ने सात बार, श्रीलंका की टीम ने 5 बार और पाकिस्तान की टीम ने दो बार यह खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सनत जयसूर्या के नाम है। उन्होंने 1220 रन बनाए हैं, जबकि सबसे ज्यादा विकेट लसिथ मलिंगा ने लिए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *